Besan Ki Barfi | मीठा और स्वादिष्ट बेसन की बर्फी भी भारतीय संस्कृति के मिठाइयों में एक विशेष स्थान रखती है इसे खास बनाने वाली इसकी अदिति स्वाद और तैयार करने की सरल प्रक्रिया है जो इसे और प्रसिद्ध बनती है।
भारत के हर क्षेत्र मैं इसे अनेक नाम और विभिन्न तरीकों से तैयार किया जाता है जिससे इसका स्वाद, इसके हर क्षेत्र में भिन्न है। लेकिन इसमें जो मुख्य सामग्री है उसमें बदलाव नहीं किया जाता है , जो बेसन, चीनी और घी है
बेसन जो भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है जो अपने स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है जिसको चना का आटा भी कहा जाता है।
इसमें पोषक तत्व जैसे प्रोटीन और फाइबर का अच्छा स्रोत मिल जाता है। जिससे यह स्वादिष्ट के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
इसे एक समृद्ध और लजीज मिठाई का रूप देने के लिए इसमें घी और चीनी को साथ-साथ मिलाया जाता है जिससे यह समृद्ध और लजीज मिठाई बन जाता है।
इस मिठाई को पारंपरिक तौर पर शादियों त्योहार और विशेष स्वरुप बनाया जाता है यह खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ बर्फी के इस रूप को विशेष और प्रिया माना जाता है।
बेसन की बर्फी खाने में स्वादिष्ट ही नहीं देखने में आकर्षक भी होती है इसे और भव्य बनाने के लिए इसमें सुखे मेंवे और रंगीन चासनी से सजाया जाता है।
इस बेसन की बर्फी का खास बात यह है कि यह बनाने में सरल होती है इसमें जो आवश्यक सामग्री उपयोग की जाती है वह हर घर में आसानी से उपलब्ध रहती है।
बेसन की बर्फी की सामग्री हर घर में आसानी से उपलब्ध होने के कारण इसे हर किसी विशेष अवसरों पर मीठे नाश्ते के तौर पर तैयार किया जाता है।
इस लेख में हम बेसन की बर्फी को बनाने की विशेष और विस्तार पूर्वक विधि के बारे में बात करेंगे और उसके स्वास्थ्य लाभ भी बताएंगे और अनुभव भी टिप्स और ट्रिक भी बताएंगे, तो चलिए इस लजीज मिठाई को बनाने की यात्रा को अपने घर में शुरू करते हैं।
बेसन की बर्फ़ी कैसे बनाएं ? | How To Make Gram Flour Barfi
सामग्री
बेसन के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले इन सारी समाग्री को एकत्रित करना लेंगे ।
- बेसन ( 2 कप )
- सूजी ( 1/4 )
- घी ( 1/2 )
- चीनी ( 1 कप )
- पानी ( 1/2 )
- इलायची पाउडर ( 1/2 )
- केसर ( चुटकी भर )
- रंग ( 2 से 3 बूँद )
- नट्स ( सजाने के लिए स्वादानुसार )
विस्तृत विधि
चरण 1. बेसन को भूनना
बेसन की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले दो कप बेसन लेंगे और उसमें एक चौथाई कप सूजी डाल देंगे जिससे बेसन मोटा हो जाए। अब इसमें बेसन को चाल लेंगे अच्छे से जिससे इसमें कोई दान ना हो।
अब एक कढ़ाई में बेसन को डालकर भुनेंगे बिना तेल के पांच से सात मिनट तक अब इसमें आधा कप घी को भी डाल देंगे, अब इसे धीमी गैस पर मिक्स करके पकाएंगे।

थोड़ी देर पकाने के बाद इसमें फिर से थोड़ा सा घी डालेंगे जिसे थोड़ा और लूज हो जाए और इसे चला चला कर पकाते रहें जबतक की यह हल्का लाल और सुगंधित ना हो जाए।
चरण 2. चाशनी बनाना और घी मिलाना
अब बर्फी के लिए चासनी बनाएंगे जिसके लिए एक पेन में आधा पानी ले लेंगे और एक कप चीनी को भी उसमें डाल देंगे। और थोड़ा सा केसर को भी पैन में डाल देंगे,
जिससे बर्फी का स्वाद और कलर, और भी अच्छा आएगा। अब इसमें दो-तीन बूंद कलर भी डाल देंगे। अब इसे तब तक पकाएंगे जब तक कि चीनी पुरी तरह से घुल न जाए,
और चासनी को अपने हाथ के दो अंगुलियों में लगाकर चेक करेगें, अगर दोनो अंगुलियों को चिपकाने कर खोलने पर तार बन रहा है तो आपका बर्फी का चासनी तैयार है। चासनी को हाथों की अंगुलियों में लगाते वक्त चासनी को ठंडा कर लें नही तो हाथ जल भी सकता है।

अब इस चसनी को पकाए हुए बेसन में डाल देंगे अब इसे धीरे धीरे मिलाते रहे जिससे चासनी बेसन में अच्छे से मिक्स हो जाए
और बेसन और चासनी का घोल मोटा हो जाए अब इसमें आधा चम्मच इलायची पाउडर डाल देंगे। अब इसे अच्छे से मिक्स करे।
चरण 3. सेट करना कटना और सजाना
अब ट्रे पर हल्का सा तेल लगाकर इसके ऊपर एक पेपर को बिछा देंगे अब पके हुए बेसन के पेस्ट को उसमे डाल देंगे और चारो तरफ चम्मच से फैला लेंगे और दो से तीन घण्टे के लिए छोड़ देंगे जिससे यह ट्रे में सेट हो जाति है।

अब सेट हो जाने के बाद इसको ट्रे से बाहर निकल कर चाकू से बर्फी के सेफ में काट लेंगे अब अपका मीठा और स्वादिष्ट बेसन का बर्फी तैयार है।
स्वास्थ्य लाभ
बेसन की बर्फी का कुछ स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं जो इस प्रकार है।
1. बेसन की बर्फी में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो मांसपेशियों के विकास करने में सहायक होता है।
2. बेसन के बर्फी में फाइबर की मात्रा भी होती है जो कब्ज से बचाता है और पाचन को भी सुधरता है।
3. बेसन के बर्फी में फाइबर और प्रोटीन की उच्च मात्रा पाई जाती है जो भूख को नियंत्रित करती है और वजन बढ़ाने से रोकते हैं।
4. बेसन के लड्डू में घी और चीनी होने के कारण इसमें ऊर्जा का स्रोत भी बढ़ जाता है।
5. इन लाभों को देखते हुए भी आपको इसका सेवन संतुलित मात्रा में ही सेवन करना चाहिए।
अनुभवी टिप्स और ट्रिक्स
बेसन की बर्फी को बनाते समय कुछ टिप्स और ट्रिक को भी ध्यान में रखना चाहिए जिससे बेसन की बर्फी और भी स्वादिष्ट और बढ़िया बनती है, जो इस प्रकार है।
1. अच्छे बेसन का चुनाव
बेसन की बर्फी बनाते समय बेसन अच्छी गुणवत्ता वाले इस्तेमाल करें जो मोटे ना हो और एक्सपायरी डेट वाले ना हो।
2. सूजी
बेसन की बर्फी को कुरकुरा और अच्छा ट्रेक्टर देने के लिए इसमें एक चौथाई कब सूजी मिलकर अच्छे से भूने।
3. भुनने का तरिका
बेसन का रंग सुनहरा और सुगंधित होने तक इसे समान्य आंच पर अच्छे से भूने।
4. सही घी का उपयोग
बेसन की बर्फी बनाते समय इसमें घी की मात्रा सही डालें जिससे बर्फी नरम और लजीज बनेगा।
5. चासनी को तैयार करना
बर्फी की चाशनी को तैयार करते समय इसकी सही स्थिति को जाचने के लिए आप अपनी दो उंगलियों के बीच चिपकाने की तकनीक का उपयोग करें।
6. ठंडा करना
बर्फी को सेट होने के लिए इसे कम से कम दो से तीन घटे तक ठंडा करें जिससे बर्फी अच्छे से सेट हो जाए और काटते समय कोई दिक्कत ना हो।
7. सजना
इसके स्वाद और आकर्षण को बढ़ाने के लिए इसमें ऊपर से सुख मेरे जैसे बादाम, पिस्ता, नारियल के बुरादे को भी डाल सकते हैं।
8. ट्रेन में सेट करना
बर्फी को सेट करने से पहले ट्रेन में चारों तरफ तेल लगाकर ऊपर से पेपर को बिछा दें जिससे सेट हुए बर्फी को निकालने में कोई दिक्कत ना हो।
9. स्वाद को बढ़ाना
बेसन की बर्फी का स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें आप चाकलेट चिप्स, नारियल या अन्य स्वाद वाले तत्वों को भी डाल सकते।
10. बर्फी को स्टोर करना
आप बर्फी को एक से दो हफ्ते तक रखने के लिए एयर टाइट कंटेनर में रख सकते हैं।
निष्कर्ष
बेसन के लड्डू स्वादिष्ट होने के साथ-साथ इसके बनाने की विधि भी अत्यंत सरल है आप इसे अपने घर पर आसानी से बना सकते हैं और अपने परिवार के साथ इसके स्वादों का आनंद भी ले सकते हैं। यह एक प्रकार का मीठा नाश्ता है जो सबके मन को भाता है।
मैं आसा करता हु की आपको यह रेसीपी अच्छे से समझ और पसंद आई होगी जिसका इस्तेमाल करके आप असानी से इसको अपने घर पर बना सकते है।
1 thought on “Besan Ki Barfi | मीठा और स्वादिष्ट”