Best Poha Recipe |चटपटा पोहा बनाने आसान की विधि | पोहा स्वादिष्ट और और हल्का नास्ता है। ये महराष्ट्र मे सबसे ज्यादा खाया जाता है और इसका उत्पति भी महराष्ट्र से ही हुआ है।
इसको फ्लैटेड राइस से बनाया जाता है। इसको मसाले प्याज और कभी – कभी आलू के मिश्रण से पकाया जाता है। इसमे हल्दी जो सुनहरा पीला रंग के लिए और मिठास के लिए चीनी और खट्टेपन के लिए नींबू का रस डाला जाता है।
पोहा त्यार करना बहुत आसान है इसमे समय भी बहुत अधिक नहीं लगता। इसका चुनाव हल्के खाने के लिए या नास्ते के लिए किया जाता है। जिसको भारतीय घरों मे स्वाद और सादगी के लिए जाना जाता है।
पोहे की पहचान
पोहा एक भारतीय लोकप्रिय नास्ता है जो विसेशतः महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, और गुजरात मे लोकप्रिय है। इसको फ्लैटेड राइस (चिउड़े) से बनाया जाता है। इसकी बनाने की विधि मे चिउड़े को धोकर नरम किया जाता है।
फिर इसे मसाले,हरी मिर्च, प्याज, मूंगफली को मिलकर पकाया जाता है इसमे स्वाद और रंग के लिए हल्दी और खट्टेपन के लिए नींबू डाला जाता है। यह नास्ता हल्का, पौष्टिक और बनाने मे आसान होता है।
स्वास्थ्य के लाभकारी
पोहे मे कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी है।
पाचन में सुधार:पोहे मे पाचन फाइबर होने के कारण पाचन को सही बनाए रखने मे सहायक होता है।
ऊर्जा प्रदान करता है:पोहा मे कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है जो ऊर्जा का अच्छा स्रोत है।
लो कैलोरी: पोहे मे काम केलोरी होने के कारण वजन घटाने मे लाभकारी होता है।
विटामिन और मिनरल्स: पोहा आयरन और विटामिन बी और अन्य आवस्यक मिनरल्स से युक्त होता है।
मेरी पोहे की रेसीपी
पोहा स्वादिष्ट होने के साथ साथ पौष्टिक नास्ते की श्रेणी मे रखा जाता जो भारतीय घरों मे बड़े चाव से खाया जाता है। हम आपको स्वादिष्ट आसान पोहे की रेसपी बताएंगे जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते है।
सामग्री
- 200 ग्राम (2 कटोरी) पोहा
- 1 चम्मच नमक (स्वाद अनुसार)
- 1 चम्मच चीनी
- 1 चम्मच तेल
- 1/2 कप मूँगफली (भुनी हुई)
- 1 चुटकी हींग
- 1/2 चम्मच जीरा
- 1/2 चम्मच सौंफ
- 1/2 चम्मच सरसों
- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
- 1 नींबू का रस
- मसाला सेव, नमकीन (स्वाद अनुसार)
- बारीक कटा प्याज (स्वाद अनुसार)
विस्तृत विधि
पोहे को स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाने के लिए इन सारे चरणों को अच्छे से फॉलो करे।
चरण 1: पोहे की साफ सफाई
1: सबसे पहले हमने दो कटोरी या 200g पोहा एक थाली रखे। सबसे पहले इसको अच्छे से साफ कर लेंगे और इसमें जो काले-काले पोहे होते हैं उनको निकाल देंगे।
पोहे को दोनों हाथों से अच्छे से धो लेंगे ताकि उसमे मौजूद मिट्टी और गंदगी साफ हो जाए। इसे काम से काम दो या तीन बार धोने के बाद आप देखेंगे की पानी कितना गंदा हो गया है।
4: धोने के बाद पानी छानने के लिए एक छननी से छाने। पोहे का पानी पूरी तरह सुखाए नहीं थोड़ा पानी रहने दे ताकि पोहा नर्म और सुपर शाफ़्ट हो जाए।

चरण 2: मूँगफली को भूनना
1: एक ड्राइ पेन लेकर उसमे 1 चम्मच तेल डालें। तेल गर्म होते ही आधे कप मूंगफली के दाने डाले धीमी आंच पर तीन से चार मिनट भुने अगर आपके पास पहले से भुनी हुई मूंगफली है,
तो आप उसे उपयोग मे ल सकते है। अब मूंगफली को भुनने के बाद उसे एक कटोरे मे निकाल ठंडा होने दे।

चरण 3: मसाले तैयार करना
1: पैन मे एक चम्मच तेल ले और गर्म करे। अब इसमे एक चुटकी हिंग और आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच सौंफ, और आधा चम्मच सरसों डालें। इन मसालों को अच्छी तरह भून कर तड़कने दे।

2 : अब गैस बंद कर आधा चम्मच हल्दी पाउडर डाल अच्छे से मिल ले। अब एक हाथ से थोड़ा पानी डाल गैस को जलाएंगे और पानी को उबलने देंगे।

चरण 4: पोहा बनाना
1: उबलते समय मसाले मे धोया हुआ पोहा डाले और अच्छे से मिला ले। पोहे को 2 -3 मिनट तक भुने ताकि मसले और पोहे अच्छे से मिक्स हो जाए।

चरण 5: पोहे को सजाना
1: पत्ते के कटोरे ले और पोहे को उस कटोरे मे निकाले। यह देसी स्टाइल अच्छा बिकल्प होता है। पोहे के ऊपर बारीक कटी हुई हरी मिर्च डाल नींबू का राष निचोड़े।

2: इसके ऊपर पोहा मसाला डाल देंगे। अब अपने मन के मुताबिक नमकीन डाले और भुनी हुई मूंगफली डाले। अब अंत मे बारीक कटा प्याज डाल कर अच्छे से मिक्स कर लेंगे।

चरण 6: सर्व करना
1: अब आपका पौष्टिक और स्वादिष्ट पोहा त्यार है अब इसको गरमा गर्म परोसे और खाए।
Best Poha Recipe |चटपटा पोहा बनाने आसान की विधि |
Course: Chaat4
servings30
minutes40
minutes300
kcalIngredients
1 चम्मच नमक (स्वाद अनुसार)
1 चम्मच चीनी
1 चम्मच तेल
1/2 कप मूँगफली (भुनी हुई)
1 चुटकी हींग
1/2 चम्मच जीरा
1/2 चम्मच सौंफ
1/2 चम्मच सौंफ
1/2 चम्मच सरसों
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
मसाला सेव, नमकीन (स्वाद अनुसार)
बारीक कटा प्याज (स्वाद अनुसार)
Directions
- सबसे पहले हमने दो कटोरी या 200g पोहा एक थाली रखे। सबसे पहले इसको अच्छे से साफ कर लेंगे और इसमें जो काले-काले पोहे होते हैं उनको निकाल देंगे।
पोहे को दोनों हाथों से अच्छे से धो लेंगे ताकि उसमे मौजूद मिट्टी और गंदगी साफ हो जाए। इसे काम से काम दो या तीन बार धोने के बाद आप देखेंगे की पानी कितना गंदा हो गया है।
धोने के बाद पानी छानने के लिए एक छननी से छाने। पोहे का पानी पूरी तरह सुखाए नहीं थोड़ा पानी रहने दे ताकि पोहा नर्म और सुपर शाफ़्ट हो जाए। - एक ड्राइ पेन लेकर उसमे 1 चम्मच तेल डालें। तेल गर्म होते ही आधे कप मूंगफली के दाने डाले धीमी आंच पर तीन से चार मिनट भुने अगर आपके पास पहले से भुनी हुई मूंगफली है,
तो आप उसे उपयोग मे ल सकते है। अब मूंगफली को भुनने के बाद उसे एक कटोरे मे निकाल ठंडा होने दे। - पैन मे एक चम्मच तेल ले और गर्म करे। अब इसमे एक चुटकी हिंग और आधा चम्मच जीरा, आधा चम्मच सौंफ, और आधा चम्मच सरसों डालें। इन मसालों को अच्छी तरह भून कर तड़कने दे।
अब गैस बंद कर आधा चम्मच हल्दी पाउडर डाल अच्छे से मिल ले। अब एक हाथ से थोड़ा पानी डाल गैस को जलाएंगे और पानी को उबलने देंगे। - उबलते समय मसाले मे धोया हुआ पोहा डाले और अच्छे से मिला ले। पोहे को 2 -3 मिनट तक भुने ताकि मसले और पोहे अच्छे से मिक्स हो जाए।
- पत्ते के कटोरे ले और पोहे को उस कटोरे मे निकाले। यह देसी स्टाइल अच्छा बिकल्प होता है। पोहे के ऊपर बारीक कटी हुई हरी मिर्च डाल नींबू का राष निचोड़े।
इसके ऊपर पोहा मसाला डाल देंगे। अब अपने मन के मुताबिक नमकीन डाले और भुनी हुई मूंगफली डाले। अब अंत मे बारीक कटा प्याज डाल कर अच्छे से मिक्स कर लेंगे। - अब आपका पौष्टिक और स्वादिष्ट पोहा त्यार है अब इसको गरमा गर्म परोसे और खाए।
Recipe Video
Notes
- 1. चटपटा और कुरकुरा पोहा बनाने के लिए मोटे और ताजे पोहे का इस्तेमाल करे।
2. पोहे के स्वाद और अच्छा बनाने के लिए इसमे जीरा और सरक्षों को भून कर डाले।
3. पोहे के रंग और स्वाद को बढ़ाने के लिए मात्र, गाजर, सिमला मिर्च, जरूर डाले।
4. पोहे मे ताजगी लाने के लिए अंत मे नीबू का रस जरूर डाले इससे ताजगी और स्वाद बहुत ही अच्छा आता है।
5. पोहे को परोसते समय इसके साथ मे दही और चटनी जरूर रखे जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।
एक्स्ट्रा टिप्स और ट्रिक्स
1. चटपटा और कुरकुरा पोहा बनाने के लिए मोटे और ताजे पोहे का इस्तेमाल करे।
2. पोहे के स्वाद और अच्छा बनाने के लिए इसमे जीरा और सरक्षों को भून कर डाले।
3. पोहे के रंग और स्वाद को बढ़ाने के लिए मात्र, गाजर, सिमला मिर्च, जरूर डाले।
4. पोहे मे ताजगी लाने के लिए अंत मे नीबू का रस जरूर डाले इससे ताजगी और स्वाद बहुत ही अच्छा आता है।
5. पोहे को परोसते समय इसके साथ मे दही और चटनी जरूर रखे जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है।
निष्कर्ष
हमारी पोहा रेसिपी एक स्वादिष्ट और पारंपरिक भारतीय नाश्ते की विधि को प्रस्तुत करती है, जो न केवल बनाने में आसान है, बल्कि खाने में भी अत्यंत लजीज है। यह रेसिपी खास तौर पर महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश की रसोई की सादगी और स्वाद को दर्शाती है।