Shrikhand Recipe (स्वादिष्ट दही वाली मिठाई) भारतीय भोजन विविधता और समृद्धता के कारण विश्व भर मे प्रसिद्ध है। भारतीय मिठाइयों को उनके स्वादिष्टता और अनोखी विधिया,
देश भर मे अपना एक स्थान प्राप्त करती है। इन्ही मिठाइयों मे एक बहत लजीज मिठाई श्रीखंड को भी जाना जाता है। इस मिठाई को पश्चिम भारत मे खासकर गुजरात और महाराष्ट्र मे बड़े चाव से खाया जाता है।
श्रीखंड को त्योहार और विशेष अवसरों पर बनाई जाती है। जो मीठे दही से बनी मिठाई है।
श्रीखंड का मुख्य तत्व दही होता है जिसे गाढा और क्रीमी बनाने के लिए खास प्रकीरिया का प्रयोग किया जाता है। इसमे गाढ़े दही,केशर,चीनी और अन्य स्वादिष्ट तत्वों के साथ मिलाकर एक स्वाद से भरपूर मिठाई तैयार किया जाता है।
इसे अनेक फलेवेर मे बनाया जा सकता है। जैसे स्ट्रॉबेरी,मैंगो और अन्य मौसमी फलों के साथ श्रीखंड मे विसेशता यह पाई जाती है यह खाने मे स्वादिष्ट और देखने मे आकर्षिक लगता है।
इस लेख मे हम आपको श्रीखंड बनाने की प्रकिरिया को विस्तार और आसान भाषा मे समझाया जाएगा। हम इसे हर घर मे आसानी से बना सकते है।
इसकी पूरी विधि को विस्तार से बताएंगे, इस प्रकिरिया का उपयोग करके आप एक बेहतरीन और स्वादिष्ट श्रीखंड तेयर कर सकेंगे।
श्रीखंड मे पोषक तत्व
श्रीखंड एक भारतीय मिठाई है जो अपने लोकप्रियता और स्वाद के लिए जाना जाता है जो मुख्य रूप से दही सक्कर के मेल से बनता है। इसमे पाए जाने वाले पोषक तत्वो के बारे मे बात करेंगे।
प्रोटीन युक्त स्रोत: श्रीखंड मे दही होने के कारण इसमे प्रोटीन की मात्रा ज्यादा होती है।
पाचन में मदद: दही मे प्रोबायोटिक्स होने के कारण यह पाचन के लिए एक बेहतर स्रोत है।
ऊर्जा का स्रोत:इसमे सक्कर होती है जो त्वरित ऊर्जा प्रदान करते है।
पोषक तत्वों की भरपूरता: श्रीखंड मे विटामिन B12 केल्सियम, फास्फोरस महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते है जो हमारे सरीर और हड़ियों के लिए लाभकारी होते है।
श्रीखंड बनाने की प्रक्रिया
सामग्री की सूची:
दूध (1 लीटर) – श्रीखंड के लिए दही मुख्य तत्व है, इसलिए दही को बनाने के लिए हमे दूध की आवश्यकता होती है। इसके लिए ताजे और उच्च गुणवत्ता वाले दूध का चुनाव करे।
दही (1 चम्मच) -दही को जमाने के लिए हमे एक चम्मच दही की जरूरत होगी जो इसे जमाने का कार्य करेगा।
चीनी (स्वाद अनुसार) – श्रीखंड मे मिठास के लिए चीनी का उपयोग होता है आप अपने स्वाद के अनुसार चीनी डाल सकते है।
पिस्ते और बादाम (वैकल्पिक) – आप श्रीखंड की सजावट और आकर्ष के लिए पिस्ते और बादाम का पर्योग कर सकते है।
केसर (वैकल्पिक) – श्रीखंड मे रन और सुगंध के लिए केसर का प्रयोग किया जाता है। और यह स्वाद को और भी बढा देता है।
फ्लेवर (मैंगो, स्ट्रॉबेरी, या अन्य)– आप श्रीखंड को अनेक फलेवर मे बना सकते है। इसके लिए आप अनेक फलों का उपयोग कर सकते है।
श्रीखंड बनाने की प्रक्रिया
चरण 1: दही जमाना
आपको श्रीखंड बनाने के लिए सबसे पहले गाढ़ा दही जमाना पड़ता है। इआसके लिए दूध को अच्छे से उबालना होता है।
1- दूध उबालना:
> इसमे सबसे पहले कढ़ाई मे 1 लीटर दूध को डालकर कम आंच पर उबाले इसको ध्यान से उबाले इतना ध्यान रखे की दूध जले ना।
दूध जब उबल जाए तो उसे थोड़ा ठंडा कर ले। इसक तापमान न तो बहुत गर्म न बहुत ठंडा होना चाहिए।

2- दही डालना:
> नार्मल दूध मे एक चम्मच दही डाले, यह दही जमाने का सुरुआती तरीका है। दही डालने के बाद दूध और दही को मिक्स कर ले ताकि दही दूध मे अच्छे से मिक्स हो जाए।

3- दही जमाना:
> अब दूध और दही के मिश्रण को ढक कर किसी गर्म स्थान पर रख दे आप इसे रशोइ मे बने अलमारी मे रख सकते है।
> अब दही को 6 से 8 घंटों के लिए या रात भर जमने दे। अगर आपको गर्म जगह नहीं मिले तो आप दही को किसी गर्म कंबल से ढक कर रख सकते है। ताकि दही अच्छे से जम सके।

चरण 2: दही से पानी निकालना
- दही छानना:
> दही जमाने के बाद अगला कार्य होता है पानी निकालना जिससे दही गाढ़ा ही रहे। अब हम दही को छान लेंगे इसके लिए बड़ा कटोरा लेकर उसमे छननी रख लेंगे।
>छानने के लिए छननी पर कोई मलमल या कॉटन (या कोई पतला कॉटन कपड़ा) बिछा लेंगे। जामे हुए दही को एक कपडा बिछी हुई छननी मे डाल देंगे उसके बाद कपड़े को एक गाठ बढ़ ले जिससे दही का पानी बाहर न निकले।

- पानी निकालना:
> अब कपड़े को एक बड़े कटोरे के ऊपर लटका दे ताकि पानी धीरे धीरे बाहर निकल जाए। अब आप कपड़े को हल्के से दबाने के बाद फ्रिज मे रख सकते है और उसके नीचे कोई बर्तन जरूर रख दे ताकि उसमे से पानी छु कर उस बर्तन मे गिरे।

> दही मे से पूरा पानी निकालने के लिए इसे काम से काम 5 से 6 घंटे के लिए छोड़ दे या पूरी रात छोड़ सकते है इससे दही मे से पानी अच्छे से निकल जाता है।
चरण 3 : श्रीखंड तैयार करना
अब यह पनीर रूपी दही को स्वादिष्ट श्रीखंड मे बदने का समय आ गया है।
- दही मिक्स करना:
> पनीर युक्त दही को एक कटोरे मे निकल ले। अब इसमे दूध मे से छानी हुई मलाई भी डाले जिससे श्रीखंड का स्वाद और अधिक बढ़ जाता है इन दोनों एसे मिक्स करना है कि दही और मलाई एक समान हो जाए।

- चीनी मिलाना:
>श्रीखंड को मीठास के लिए इसमे 4 से 5 चम्मच चीनी डालेआप अपने हिसाब से चीनी की मात्रा मे बदलाव कर सकते है। चीनी को एसे मिलये की चीनी पूरी तरीके से श्रीखंड मे मिक्स हो जाए।

- स्वाद और सजावट:
> अब इसमे केशर युक्त दूध (जो थोड़े से दूध मे केसर डालकर उबला ) भी डालेंगे जिससे इसमे अच्छे कलर के साथ अच्छा सुगंध भी आता है।
> श्रीखंड को सजाने के लिए इसमे बादाम और पिस्ते भी डाल सकते है इससे श्रीखंड मे आकर्षण भी बढ़ता है।

चरण 5: फ्लेवर वेरिएशन
श्रीखंड को स्वादिष्ट बनाने के लिए बिभिन्न फलेवेर मे त्यार किया जा सकता है।
मैंगो श्रीखंड
> अगर आप मैंगो श्रीखंड बनाना चाहते है तो पके हुए आम के गूदे को श्रीखंड मे अच्छे से मिक्स करके बना सकते है।
स्ट्रॉबेरी श्रीखंड:
> स्ट्रॉबेरी श्रीखंड बनाने के लिए इसमे स्ट्रॉबेरी का गुदा डालकर अच्छे से मिक्स करके बना सकते है।
अन्य फ्लेवर:
आप अपने पसंद के हिसाब से अपना फलेवेर का चुनाव कर सकते है। आप इसमे चाकलेट और मॉसमी फल भी सामील कर सकते है।
प्रो टिप्स
1. दही को जमाने के लिए हमेसा फूल क्रीम वाली दूध का इस्तेमाल करे इससे दही बहुत ही गाढ़ा जमता है।
2. दही को जमते समय अच्छी गुणवाता वाली दही का इस्तेमाल करे जिससे इसका स्वाद और भी अच्छा आए।
3. श्रीखंड को और भी स्वादिसठ बनाने के लिए इसमे वनील एसेंस और इलायची पाउडर का इस्तेमाल करे।
4. श्रीखंड मे सजावट और स्वाद को बेहतर बनाने के लिए रंग बिरंगे फलों और मेवे का इस्तेमाल करे।
5. श्रीखंड को सजाने के लिए इसे खूबसूरत कटोरे मे रखकर परोसे जिसे देखने मे यह और भी आकर्षक लगेगा।
निष्कर्ष
श्रीखंड भारत की प्रसिद्ध मिठाई है। जिसको बनाने के लिए इस लेख मे बहुत ही आसान और सरल तरीके से बताया गया है जिसका उपयोग करके आप बिना किसी अनुभव के इसे अपने घर पर आसानी से बना सकते है।